Health Blog
- 342 Posts
- 126 Comments
स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाली आम व गंभीर समस्या है। सही समय पर इसका इलाज नहीं होने पर यह खतरनाक हो सकता है। स्तन कैंसर का पता लगाने के लिए मैमोग्राफी तकनीक का प्रयोग किया जाता है। इससे महिलाओं के स्तनों में होने वाले ट्यूमर का पता लगाया जाता है। पहले स्तन कैंसर की समस्या केवल उम्रदराज महिलाओं में होती थी लेकिन आजकल कम उम्र की महिलाओं में भी स्तन कैंसर की आशंका तेजी से बढ़ रही है।
30 से 40 वर्ष की महिलाओं में इसका प्रतिशत तेजी से बढ़ रहा है। अक्सर महिलाएं स्तन कैंसर के खिलाफ जागरुक नहीं रहती हैं और वे इनके लक्षणों को जान नहीं पातीं हैं और जब तक स्तन कैंसर का पता चलता है तब तक काफी देर हो चुकी होती है। यही कारण है कि आज की तारीख में बहुत बड़ी संख्या में युवतियां इस कैंसर का शिकार हो रही हैं।
Read Comments