Health Blog
- 342 Posts
- 126 Comments
गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिनकी वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गर्भस्थ शिशु के बढ़ते विकास के साथ-साथ महिलाओं के शरीर के विभिन्न अंगों में कई तरह का सामान्य दर्द होते हैं। गर्भावस्था में होने वाले कमर दर्द के बारे में तो सभी लोग जानते हैं लेकिन कई बार इस दौरान कमर के अलावा अन्य अंगों में भी सामान्य दर्द हो सकता है। आईए जानें गर्भावस्था में होने वाले सामान्य दर्द के बारे में।
गर्भावस्था में समय बीतने के साथ-साथ बच्चेदानी का बढ़ना स्वाभाविक होता है। 32 से 36 हफ्तों में बच्चेदानी की ऊपरी सतह लगभग पसलियों के नीचे की सतह को दबाने लगती है जिसके कारण महिलाओं में दाहिनी तरफ अधिक दर्द होता है क्योंकि बच्चेदानी दाहिनी तरफ अधिक बढ़ती है। कभी-कभी तो दर्द दोनों ओर ही बराबर बना रहता है।
Read Comments