Menu
blogid : 1825 postid : 395

कैसे करें दांतों की देखभाल

Health Blog
Health Blog
  • 342 Posts
  • 126 Comments

smileदांतों के स्वस्थ रहने पर ही पूरे शरीर का स्वास्थ्य बहुत हद तक निर्भर करता है। चिकित्सा के क्षेत्र में आज सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि लोगों में दांतों की सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़ती जा रही है। फलत: जिन लोगों को दंतक्षय रोकने और दांतों की देखभाल के संबंध में ताजी जानकारियां हैं, उन्होंने अपने दांतों के स्वास्थ्य को अपने रोजमर्रा के जीवन का एक जरूरी हिस्सा बना लिया है। यही नहीं, मरीज और दंत चिकित्सक के आपसी सहयोग का सुखद परिणाम भी निकल रहा है।

 

मुंह और दांतों की देखभाल

मुंह को मानव अंगों में सबसे ज्यादा अस्थिर या परिवर्तनशील अंग माना जाता है। शरीर को जिंदा रहने के लिए आहार की जरूरत होती है जो सबसे पहले मुंह द्वारा ही ग्रहण किया जाता है। पाचन क्रिया का पहला चरण भी मुंह के भीतर दांत द्वारा ही संपन्न होता है। मुंह का आकार और विशेष रूप से होंठों की बनावट विचारों की अभिव्यक्ति को बहुत अधिक प्रभावित करते हैं। अत: यह स्पष्ट है कि मुंह और इसके प्रमुख हिस्सों जैसे दांत, जीभ और मसूढ़े की सबसे अच्छी देखभाल की जानी चाहिए। दांतों की देखभाल न तो कठिन है और न ही खर्चीली। सिर्फ जरूरत है- बचपन से दांतों की सफाई की आदत डालने की। सुबह और रात में सोने से पहले ब्रश करने और कुछ भी खाने के बाद कुल्ला करने की आदत बच्चों में शुरू से ही डालनी चाहिए।

                                           Read More

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh